Video Of Day

Latest Post

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग का चैंपियन बना रांची बंकर्स

रांची। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग-सीजन -2  का चैंपियन अनुप बांका की टीम रांची बंकर्स बनी। फाईनल मुकाबले में उनकी टीम ने संजय वाधवा की रांची रेंजर्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्‍जा कर लिया। रांची रेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में  57 रन बनाए। रांची बैंकर्स के कप्तान  और इस मैच के मैन ऑफ द मैच दीपेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुवे 2 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए। रांची बैंकर्स ने  9.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहले सेमी फाईनल में रांची बंकर्स ने रांची राइनोज को हराकर फाईनल में जगह बनाई थी। दूसरे सेफी फाईनल में रांची रेंजर्स ने रांची चैलेंजर्स को हराकर फाईनल में प्रवेश किया था। लीग में रांची रेंजर्स के नीलेश पटेल को सर्वाधिक रन (51बॉल में 113 रन) और सर्वाधिक विकेट (8 ओवर में 46 रन देकर 7 विकेट) हासिल करने के लिए मन ऑफ द सीरीज चुना गया।  बेस्ट फीमेल प्लेयर का अवार्ड संयुक्त रूप से रांची रेंजर्स के मनीषा बियानी और हर्षिता मोदी को दिया गया। साफ सुथरी खेल के लिए परेश जैन की टीम रांची सुपर किंग्स को फेयर प्ले अवार्ड दिया गया।
मुख्य अतिथि  इंस्टीट्यूट के मध्य भारतीय क्षेत्रीय परिषद् के अध्यक्ष ज्ञान चंद्र मिश्र और रांची शाखा के अध्यक्ष राज कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी। इस अवसर पर आठ टीमों के मालिक सह मेंटर राजीव रंजन मित्तलसुमित अग्रवाल, जेपी शर्मा परेश जैनप्रवीण शर्माअनिल जैनसंजय वाधवा और अनुप बांका को इस लीग के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  मौके पर मनीषा जैनविनय विभाकर, मनीषा बियानी, बिनोद बांकाप्रवीण सिन्हा राजेश घेलनीसंजीत श्रीवास्‍तव, धर्मेंद्र सिन्हाराजीव टाकदीपक बांकासंदीप जालानआशीष कुशवाहामहेंद्र जैन भी मौजूद थे।

No comments