Video Of Day

Latest Post

मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

रांची।  झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, जलसंसाधन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।इस दौरान मुख्यमंत्री की झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों और जल-संसाधन परियोजनाओं की प्रगति पर गडकरी से विस्तृत चर्चा हुई।

सीएम ने डॉ.हर्षवर्धन के साथ की बैठक 
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ.हर्षवर्धन के साथ बैठक की। इस बैठक में झारखंड की कई परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।इसके साथ-साथ राज्य में वन संपदा के संरक्षण और राज्य के युवाओं की वैज्ञानिक प्रतिभा को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाने आदि के विषयों पर भी बातचीत हुई।

No comments