Video Of Day

Latest Post

ऑक्सफोर्ड स्कूल में टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण

रांची। राजधानी के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को इंटर हाउस खो-खो टूर्नामेंट हुआ। इसमें विद्यालय के चारों सदनों शेक्सपीयर, इलियट, कीट्स और बायरन हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जूनियर ग्रुप में इलियट और सीनियर ग्रुप में कीट्स हाउस ने बाजी मारी।
दोनों वर्गों में क्रमश: बायरन हाउस और इलियट हाउस को उपविजेता घोषित किया गया। पिछले सप्ताह आयोजित विभिन्न प्रकार के इंटर हाउस टूर्नामेंट के सफल 130 विद्यार्थियों को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया।
सभी विजेताओं को पदक और प्रषस्ति प्राचार्य सूरज शर्मा ने दिया। प्राचार्य ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि सभी छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के साथ-साथ खेल में भी रूचि ले रहे हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। भविष्‍य में इससे भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्‍ठ शिक्षक राज किशोर शर्मा, सीसीए इंचार्ज श्रीमती ए फातिमा, सुश्री श्‍वेता गुहा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।

No comments