Video Of Day

Latest Post

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्‍यक्ष बने इंद्रजीत सिंह


रांची। छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह बने। उन्‍होंने तीन प्रत्‍याशियों को हराया। धनबाद के हाशमी को अध्यक्ष बनाया गया। श्री सिंह ने टाटीसिलवे स्थित कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सिविल में एम टेक किया है। एक साल प्राइवेट नौकरी की, लेकिन काम में मन नहीं लगा। वर्ष 2009 में कांग्रेस जॉइन किया। वर्ष 2010 में एनएसयूआई की सदस्यता ली।। वर्ष 2012 में सीआईटी से एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष बने। वर्ष 2013 में  चुनाव जीत के रांची जिला महासचिव बने। वर्ष 2016 में उन्हें प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। वर्ष 2017 में चुनाव जीत कर राष्ट्रीय प्रतिनिधि बने।

इंद्रजीत ने बताया कि ये छात्रों की जीत है। वे अपना पूरा समय छात्रों के बीच देते आये हैं, आगे भी अपनी नई टीम के साथ दिलो जान से समय देते रहेंगे। छात्रों के हित के लिए सदैव समर्पित है। उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रस के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, रविंदर सिंह, सुनील सहाय, अजयनाथ शाहदेव, नंदन यादव, डॉ राजेश गुप्ता, राजीव रंजन, संजय पांडे, बिनय सिन्हा दीपू, सुरेंदर सिंह,राजेश सिन्हा सनी, राकेश सिन्हा, आदित्य विक्रम जायसवाल, बबलु शुक्ला, जोगिंदर सिंह, दीपक लाल, कुमार राजा, कुमार रोशन, आलोक तिवारी, रांची यूथ अध्यक्ष पंचम सिंह, खिजरी यूथ अध्यक्ष मोहित शाहदेव,  हटिया यूथ अध्यक्ष चंदन सिंह, लक्ष्मीकांत,  एनएसयूआई प्रभारी रहे नावेद खान, रोशनलाल बिट्टू, मीडिया को-ऑर्डिनेटर आरुषि वंदना, नंदकिशोर सिंह चंदेल, मानवधिकार क्राइम सेल के महासचिव संतोष यादव ने बधाई दी।

No comments