Video Of Day

Latest Post

झामुमो ने केंद्र सरकार का किया अंतिम संस्‍कार


रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में  झामुमो केंद्र सरकार का अलबर्ट एक्का चौक पर अंतिम संस्कार किया गया। इसका नेतृत्‍व केंद्रीय सदस्य सह रांची जिला संयोजक अन्तु तिर्की ने किया। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा कभी गरीबों की नहीं हो सकती। पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई वृद्धि पर चुप्पी साधे हुए हैं। शर्म आनी चाहिए। झामुमो इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठ सकती। दामों में हुए वृद्धि को अविलंब वापस नहीं लेने और महंगाई पर रोक नहीं लगाने पर केन्द्र सरकार के खिलाफ पार्टी आंदोलन करेगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य मुस्ताक आलम, समनुर मंसुरी, चिंतामणी सांगा, वर्षा गाड़ी, जिला संयोजक ऐजाज शाह, धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक डॉ हेमलाल मेहता, रोशन कुमार, पवन जेडिया, योगेन्द्र राम, सुनील साहु, प्रताप कुमार, बंटी सिन्हा, रेजाउल्लाह अंसारी,  विकास लोहरा, दिलीप रजक, सुरज सिंह,  रंजन देव,  विकास वर्मा, अभिषेक हेरेंज, बेलाल अंसारी, अजिजुल अंसारी, असलम अंसारी, नवीन चंचल, जितेन्द्र गुप्ता, विरेंद्र साहु, जाबीर अंसारी, निखिल, अमन, मुकेश महतो, दीपु नायक, विश्वनाथ महतो, विनोद तिर्की, बुचु तिर्की, प्रमोद महली, आकाश, सुषमा वरदेवा, नीतू लिंडा, अनिता, राखी, जुबला कच्छप, तनवीर आलम अख्तर मंसुरी, दिनेश तिग्गा, जावेद अखतर आदि शामिल थे।

No comments