सूबे में रूक नहीं रहा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
रांची। सूबे में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला रूक नहीं रहा है।
चतरा, गोड्डा में दुष्कर्म करने के साथ नाबालिग को जलाने का प्रयास किया गया
था। ताजा मामला धनबाद का आया है। यहां के भागाबांध मे चार युवकों के एक नाबालिक से
दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया
गया है। तीन अब भी फरार हैं। पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भेजा है। मामले की
जांच पड़ताल की जा रही है।
No comments