Video Of Day

Latest Post

राज्‍यपाल से मिलेंगे विवि के अनुबंधित प्राध्‍यापक


  • रांची विश्वविद्यालय अनुबंध प्राध्यापक संघ का गठन
रांची। राजधानी के मोरहाबादी स्थित शहीद नीलांबरर-पितांबर उद्यान में झारखंड विश्वविद्यालय के अनुबंध प्राध्यापकों की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्‍यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रो निरंजन कुमार महतो ने की। मौके पर रांची विश्वविद्यालय अनुबंध प्राध्यापक संघ का गठन किया गया। संघ के पदधारियों का भी चयन किया गया।

अभिषेक कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ रिझु नायक और अमित कुमार पातर को उपाध्यक्ष, किशोर सुरीन को महासचिव, रामप्रवेश कुमार को सचिव, बीरेन्द्र उरांव को सह सचिव, फौजिया तब्बसुम को कोषाध्यक्ष, रवि कुमार को सह कोषाध्यक्ष, बीरेन्द्र कुमार महतो को मीडिया प्रभारी बनाया गया। मुख्य सलाहकार के रूप में डॉ अशोक कुमार बड़ाईक और प्रो बीरेन्द्र कुमार महतो और सलाहकार के रूप में डॉ अजीत मुंडा, मालती वागिसा लकड़ा, नीलू कुमारी और कल्याण राय का चयन किया गया।

संघ के नव चयनित पदधारियों को केंद्रीय कमेटी द्वारा कई दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही, अनुबंध प्राध्यापकों की समस्याओं के निराकरण के लिए शीघ्र ही सरकार और राज्यपाल से मिलने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर केंद्रीय कमेटी की संरक्षक डॉ अश्रिता टुटी, कार्यकारिणी सदस्य डॉ संगीता कुजूर, प्रो राम कुमार, पास्कल बेक के अलावा रांची विश्वविद्यालय के कई अनुबंध प्राध्यापक मौजूद थे।

No comments