Video Of Day

Latest Post

पत्‍नी से अवैध संबंध के शक में कर दी हत्‍या


लोहरदगा। पत्नी के साथ अबैध संबंध रखने का शक होने पर हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने इसका खुलासा किया। हत्‍यारा छतरू उरांव को गिरफ्रतार कर लिया गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्‍नी का एतवा उरांव से अवैध संबंध है। पहले भी इस बात को लेकर उसने अपनी पत्‍नी को समझाया था। एतवा को पत्‍नी से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके बाद भी उसकी पत्‍नी का मृतक के साथ मिलना जुलना हो रहा था। 

इसी बात को लेकर छतरू 25 अप्रैल को एतवा के घर गया। तब एतवा सो रहा था। उसी हालत में छतरू ने लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्‍या कर दी। घर में ताला बंद कर चाबी अंदर फेंककर भाग गया। घर से दुर्गंध उठने पर पुलिस ने छानबीन कर उसे गिरफ्तार किया। मामला लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के मनहो का है। अभियुक्त को लोहरदगा पुलिस ने किया गिरफ्तार। सडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा ने प्रेस कांफ्रेन्स कर इसका खुलासा किया ।मौके पर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद मौजूद थे।

No comments