Video Of Day

Latest Post

कैंब्रियन स्‍कूल में मनाई गई रवींद्र जयंती


रांची। राजधानी के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्‍कूल में सात मई को रवींद्र जयंती मनाई गई। प्राचार्या नीता पांडेयने गुरुदेव के चित्र पर माल्‍यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्‍होंने कहा कि गुरुदेव बहुआयामी व्‍यक्तित्‍व के धनी थे। उन्‍होंने साहित्‍य, संगीत, शिक्षा और कला की जो थाती वर्तमान पीढ़ी को सौंपी है, वह प्रासंगिक और अनुसरणीय है।
इस अवसर पर बच्‍चों ने पागला हावार बादोल दिने और भोर भाबोनारे मातालो जैसे रवींद्र गीत पर नृत्‍य प्रस्‍तुत किया। छात्रा मुस्‍कान ने गुरुदेव के जीवन और रचनाओंपर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन एक्टिविटी को-ऑर्डिनेटर आशा राज और संचालन छात्रा संजना भारती ने किया। बच्‍चों ने संगीत एवं गीत शिक्षक सतीश मिश्र, मोनिका मुंडू और प्रियंका चक्रवर्ती के निर्देशन में प्रस्‍तुत किया।

No comments