Video Of Day

Latest Post

जन प्रतिनिधियों की अनदेखी से आगे आए समाजसेवी


  • मुक्ति धाम में शमशान शेड बनाने का काम शुरू
लोहरदगा। जन प्रतिनिधियों से गुहार का कोई फायदा नहीं हुआ। फिर इसका बीड़ा उठाया समाजसेवी ने। उन्‍होंने कुडू प्रखंड क्षेत्र के होटवार गांव स्थित मुक्ति धाम में शमशान शेड का निर्माण निजी खर्च से करने का निर्णय लिया। रविवार को शमशान शेड निर्माण का भूमि पूजन  पाहन जितबाहन्न मुंडा ने किया। निर्माण खर्च समाजसेवी सह प्रसिद्ध व्यवसायी उदय कुमार गुप्ता वहन कर रहे हैं। इस स्थान पर गांव के लोगों का अंतिम संस्कार होता है। शेड नहीं रहने से ग्रामीणों को बारिश और धूप में कठिनाई होती है। इसके मद्देनजर लोगो ने  कई बार जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया, लेकिन शेड का निर्माण नहीं हुआ। 

बीते एक मई को यगाचार्य बर्जुन देव पौराणिक का निधन हो गया था उनकेे अंतिम संस्कार में तेज धूप में लोगो को परेशानी हुई। इसे खत्‍म करने के लिए श्री गुप्ता ने शमशान शेड बनाने का संकल्प लिया। कार्य का शुभारंभ रविवार को कुदाल चलाकर किया। मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि धन का सदुपयोग धार्मिक कार्यो में खर्च करने से होता है। गरीब और जरूरतमंदो के सहयोग के लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव लाल गुडडू नाथ शाहदेव, कुडू सांसद प्रतिनिधि भूषण प्रसाद, सोमनाथ मुंडालक्ष्मी कांत साहू, राजकमल तिवारी, रामचंन्द्र मुंडा, भोगान मुंडा, संजय उरांव, बरगी उरांव, भीमसेन उरांव, संजू मुखर्जी, रघुनंदन तिवारी, जयजीत प्रजापति, सुशील कुमार मिर्धा, अमोद पाठक, मसिर अंसारी, रमेश राम,  बनवारी साहू, शिवलाल यादव, ठुधू मुंडा आदि उपस्थित थे।

No comments