Video Of Day

Latest Post

हड़ताली बीएयू कर्मचारियों ने गाडि़यों को घुसने से रोका


रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई से शिक्षकेतर कर्मचारियों उग्र हो गए है। प्रशासन द्वारा 6 कर्मचारियों पर की गई कारवाई और पूर्व में सात चौकीदारों की बर्खास्तगी से नाराज कर्मचारियों ने शु्क्रवार को मुख्यालय के मुख्य द्वार पर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया। कुलपति के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। नारेबाजी की। धरना स्‍थल पर रांची के सांसद रामटहल चौधरी और मानवाधिकार आयोग और अपराध नियंत्रण संगठन के अध्यक्ष पहुंचे। सांसद के साथ सांसद प्रतिनिधि नसीब लाल महतो और जिला परिषद सदस्‍य अनिल टाईगर भी थे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को उचित बताया। 
सांसद ने कहा कि सातवां वेतनमान सभी सरकारी विभाग में लागू हो चुका है। प्रमोशन, एमएसीपी, एसीपी की मांगें भी जायज है। रिटायमेंट उम्र सीमा 60 से 62 तुरंत लागू करना चाहिए, क्योंकि ये सभी विश्वविद्यालय में लागू है। कर्मचारियों पर एफआईआर और बर्खास्त करने की कार्रवाई विवि प्रशासन को नहीं करनी चाहिए। इसे यथाशीघ्र वापस ले लेना चाहिए। उन्‍होंने कुलपति से बात भी की। वार्ता के बाद सांसद ने कहा कि सारी बातें कुलपति को बता दी है। वे कर्मचारियों से पुनः वार्ता करेंगे। उन्‍होंने एक सकारात्मक समझौते के साथ धरना स्थगित करने की उम्मीद जताई।

No comments