रांची सहित कई जिलों में कुछ घंटों में चलेगी आंधी
रांची। आने वाले दो से तीन घंटों में राज्य के कई
जिलों में आंधी चलेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी तात्कालिक चेतावनी जारी की है।
राडार और सेटेलाईट से इसके संकेत मिले हैं। विभाग के मुताबिक रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा और देवघर जिलों
में इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा
लेगी। कई इलाकों में हल्की बारिश भी होने की संभावना है। रांची में हवा चलनी भी शुरू
हो गई है।
No comments