इटखोरी बलात्कार कांड की संयुक्त जांच करेगी वामदल की टीम
रांची। चतरा के इटखोरी में हुई बलात्कार की घटना का वामदल
दल की टीम नौ जून मई को जांच करेंगी। जांच टीम में भाकपा के राज्य सचिव भुनेश्वर
मेहता, माकपा राज्य सचिव गोपीकांत बक्शी, भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन
प्रसाद और अन्य वामदलों के नेता शामिल रहेंगे। वामदल के नेताओं ने कहा कि राज्य
में भाजपा का रघुवर राज पूरी तरह विफल हो गया है। कानून व्यवस्था कि धज्जियां उड़
रही है। कोई दिन ऐसा नहीं, जब महिलाओं के साथ बलात्कार कि घटना न हो रही हो। चतरा में
तो बलात्कारियों ने नावालिग बच्ची के साथ न सिर्फ बलात्कार किया, बल्कि उसे जिंदा जला कर
मार दिया।
पाकुड़ में भी बलात्कार की शिकार युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी।
राज्य की राजधानी भी लगातार इन घटनाओं का शिकार रही है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ
अप्राकृतिक औनाचार की घटनाएं हो रही है। राज्य की राजधानी रांची के बूटी मोड़ के
पास बीटेक की छात्रा के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी गयी। साल बीतने को है, लेकिन अभी तक बलात्कारी
पकडे नहीं गए। दरअसल बलात्कारी-अपराधियों को सत्ता के संरक्षण से राज्य में
अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। वामदलों ने निर्णय किया है कि इटखोरी घटना की
संयुक्त जांच की जाए।
No comments