Video Of Day

Latest Post

दो से तीन घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज

रांची। आने वाले दो से तीन घंटोंं में राज्‍य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

इसका असर पलामू, लातेहार, चतरा जिलों में पड़़े़गा। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।

No comments