Video Of Day

Latest Post

आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में आयेगी गिरावट

  • रिज एरिया रहा सबसे सर्द
नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान औसत रहा, लेकिन अब अधिकतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है, जिससे लोगों को दिन के वक्त भी गलन वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली का सबसे सर्द इलाका रिज रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आज यहां का औसत न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 आज का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आयेगी। जिससे लोगों को और ज्यादा ठंड का अहसास होगा। इसके साथ ही कोहरा भी जारी रहेगा, जिससे दिन के वक्त धूप तो खिलेगी लेकिन उसकी गर्मी कड़ाके की ठंड पर बेअरस रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज जाफरपुर का अधिकतम तापमान 14.2, मुंगेशपुर का 14.3 और नरेला का 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं आज दिल्ली के अधिकतर इलाके का न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह के वक्त दृश्यता का स्तर पांच सौ मीटर दर्ज किया गया जो सुबह साढे आठ बजे तक बढकर 800 मीटर हो गई। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

No comments