Video Of Day

Latest Post

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन पलामू जिला कमेटी हुआ भंग

पलामू। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पलामू जिला कमेटी रविवार को भंग कर दी गई है। कमेटी भंग करने की घोषणा जिला अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने पत्रकारो की  बैठक में मे किया। कमेटी भंग करने के बाद उन्होंने जिला अध्यक्ष एवं संगठन की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया। इस घटनाक्रम के बाद पलामू जिला के 50 से अधिक पत्रकार जिला अध्यक्ष के समर्थन में संगठन से इस्तीफा दे दिया है।

सदस्यों के  एकसाथ संगठन छोड़ने से पलामू में संगठन का अस्तित्व समाप्त हो गया है। अवधेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि प्रदेश कमेटी द्वारा पलामू के पत्रकारों की लगातर उपेक्षा कर रही थी। उन्होंने पलामू के पत्रकारों के मान-सम्मान को देखते हुए संगठन की सदस्यता छोड़ दी है। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन से इस्तीफा देने वाले  सभी पत्रकारों ने  जल्द ही एक मजबूत संगठन बनाने की घोषणा भी की है।

No comments