Video Of Day

Latest Post

अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन 27 फरवरी को

रांची। राजधानी के अपर बाजार स्थित हास्यनगर बकरी बाजार में 27 फरवरी को रात 9 बजे से अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सेठ, सचिव मुकेश काबरा ने बताया कि होली के आगमन पर हास्य मेव जयते के सानिध्य में होने वाले कवि सम्मेलन पर देश के प्रसिद्ध कवियों द्वारा हास्य व्यंगय की फूल झड़ियों का बौछार किया जाएगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए संयोजकों की टीम बनाई गई है। इसमें अजय मारू, डॉ संजय कुमार, पंकज पोद्दार, चंद्रकांत रायपत, दीपक मारू, रंजीत गाड़ोदिया, अशोक चौधरी, अरुण शर्मा, रमेन्द्र कुमार, विष्णु बुधिया, जवाहर तनेजा, अनुप चावला, अरुण श्रीवास्तव, राम बांगर, लक्ष्मण सिंहएसडी सिंह को रखा गया है।
मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल और कंवलजीत सिंह को बनाया गया है। कविगण और अतिथि सत्कार की जिम्‍मेवारी अरुण शर्मा, संजीव साहू, प्रमोद सारस्वत और  विजय यादव को दी गई है। कवि सम्मलेन की शुरुआत आकर्षक नृत्य संगीत से होगी। फूलो की होली खेली जाएगी। वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है।  महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था अलग से की गई है। पांच हजार लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था होगी। राजस्थानी केसर चाय की भी व्यवस्था रखी गई है। प्रवेश निशुल्क है। 

No comments