Video Of Day

Latest Post

किसानों के सवाल पर कन्‍वेंशन छह मार्च को रांची में

रांची। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य सचिवमंडल सदस्य की बैठक 25 फरवरी को पूर्व विधायक और किसान नेता राजेन्द्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में रांची राज्य कार्यालय में हुई। इसमें राज्य के ताजा राजनैतिक घटना और किसानों की स्थिति पर चर्चा हुई। इसमें किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ करने की बात कही गई। राज्‍य के नगड़ी प्रखंड में सरकार द्वारा डीबीटी लागू करने का विरोध करने का फैसला किया गया। पशु धन की खरीद बिक्री के सबाल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पशु बिक्री बजार खोलने पर जोर दिया गया।

सदस्‍यों ने कहा कि धान क्रय केन्द्र अभी तक किसी प्रखंड और जिले में राज्य सरकार द्वारा नहीं चालू किया गया है। इस मुद्दे पर राज्य सरकार की निंदा की। किसानों को फसल का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना देने की मांग राज्य और केन्द्रीय सरकार से की गई। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा किसानों के सबाल पर 6 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय कन्वेंशन में किसान सभा के 250 सौ लोगों के भाग लेने का निर्णय हुआ। बैठक में सुरजीत सिन्हा, विरेन्द्र कुमार, सुफल महतो, प्रफुल लिण्डा, श्याम सुन्दर महतो, विश्वदेव सिंह मुण्डा, रामधन मछुआ, ऐतशाम अहमद,  मोहन उरांव भी मौजूद थे। 

No comments