- झारखंड चैंबर ने किया पालेकर का सम्मान
रांची। झारखंड चैंबर ने फिल्म जगत के प्रख्यात कलाकार अमोल पालेकर के रांची आगमन पर झारखंड चेंबर भवन में 25 फरवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया। मौके पर अदाकारा श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रखकर का शोक व्यक्त किया गया। श्री पालेकर ने महान अदाकारा को स्मरण करते हुए बताया कि श्रीदेवी की पहली फिल्म के साथी कलाकार वे ही थे। झारखंड में निर्मित आगामी फिल्म ‘लव स्ट्रीट‘ के पोस्टर का अनावरण भी उन्होंने किया। कार्यक्रम में श्री पालेकर द्वारा फिल्मी जगत में निभाये गये किरदारों को स्मरण कराया गया। फिल्म जगत में उनके योगदान को सराहा गया। मौके पर श्री पालेकर की पत्नी साधना गोखले भी उपस्थित थी। श्री पालेकर ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को दिया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, सह सचिव प्रवीण जैन छाबडा, कार्यकारिणी सदस्य किशोर मंत्री, कलाकार मुरारी लाल गुप्ता, वीणा जालान, आनंद जालान, राजीव प्रकाश चौधरी, अमित शर्मा, किशन अग्रवाल, नवजोत अलग, रंजन कुमार सिंह, सदीप सुशील सिन्हा, डॉ सुशील अंकन, ऋषि प्रकाष मिश्र, राम नायक, अश्विनी कुमार, अमित तिर्की, ज्योति मिंज सहित अन्य उपस्थित थे।
No comments