Video Of Day

Latest Post

रिम्स के रेडियोलॉजी में 18 डॉक्टर हड़ताल पर

रांची।अब रिम्स के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर पेन डाउन हड़ताल पर हैं। पूरा डिपार्टमेंट सिर्फ 3 सीनियर डॉक्टर के जिम्मे रह गया है। अब मरीजों को जांच में परेशानी हो रही है। सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई के कई मरीजों को जांच रिपोर्ट मिल गई है। लेकिन, कई को रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। सभी जूनियर डॉक्टर शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर रिम्स डायरेक्टर से मिले।पेन डाउन हड़ताल में 4 सीनियर रेजीडेंट और 14 जूनियर रेजिडेंट शामिल हैं। पहले इन्हीं के जिम्मे रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के काम का जिम्मा होता था। इनके काम न करने से मरीजों की जांच नहीं हो रही है। जिनकी जांच हो गई उन्हें रिपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। बिना जांच के वापस लौट रहे है।

1979 में रिम्स प्रबंधन सीट की मान्यता नहीं दिला पाई
रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के पीजी स्टूडेंट्स ने बताया कि 19 फरवरी 1979 को रिम्स को एमडी रेडियो डायग्नोसिस और डीएम रेडियो डायग्नोसिस के लिए एक-एक सीट के लिए परमिट की गई थी। इसकी मान्यता तीन साल में ही हो जानी चाहिए थी। यदि नहीं हो पाया तो बाद में एडमिशन लेना या शीट बढ़ाना अमान्य है। लगभग 38 साल हो गए, लेकिन अभी रिम्स प्रबंधन की ओर से कुछ नहीं किया गया। एमसीआई ने 2 सीट ही एप्रूव किया था।

No comments