अंजुमन कमेटी ने कोकदोरो में चलाया सफाई अभियान
रांची। अंजुमन कमेटी कोकदोरो इस्लामपुर के तत्वावधान में गांव में सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत गांव के सभी गली मोहल्ले की नाली और सड़क किनारे फैले कचड़े की सफाई की गई। अभियान में गांव के बच्चे, बुजुर्ग, युवक, महिला और पुरुषों ने हिस्सा लिया। साथ ही, बुकरु चौक से मदनपुर और कोकदोरो ईदगाह चौक से बालू रोड तक जर्जर सड़क में मोरम-मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में रहने से कई बीमारियों से आदमी बच सकता है। इसलिए गांव के गली मोहल्ले को हमेशा स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। अंजुमन कमेटी के सदर अब्दुल मजीद अंसारी ने बताया 30 मार्च से 1 अप्रैल तक जामा मस्जिद कोकदोरो में पांच जिला रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा का जोड़ रखा गया है। इसमें हजारों लोग शामिल होंगे। इसे देखते हुए भी गांव में सफाई अभियान चलाया गया है।
सहयोग: अफरोज आलम

No comments