चांसलर ट्राफी में भिड़ेंगे आठ कॉलेजों के विद्यार्थी
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय
के तहत संचालित आठ महाविद्यालयों के विद्यार्थी चांसलर ट्राफी में भिड़ेंगे। इस
खेलकूद में 26
से 28 मार्च के बीच वॉलीबॉल, युगल और मिश्रित
बैडमिंटन एवं टेबल-टेनिस होगा। एथलेटिक 29 और 30 मार्च को होगा। ये प्रतियोगिताएं कृषि,
पशुचिकित्सा और वानिकी संकाय के खेल मैदानों में होगी। विजेता टीम को पांच अंक
प्रति स्पर्धा मिलेंगे। अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले संकाय को चांसलर ट्राफी दी जाएगी।
वॉलीबॉल आरएसी छात्रावास-2, बैडमिंटन पशुचिकित्सा संकाय और टेबल-टेनिस वानिकी संकाय में होगा। प्रतियोगिता
के पहले दिन वॉलीबॉल में पशुचिकित्सा और वानिकी संकाय। बैडमिंटन के एकल और युगल में
कृषि और वानिकी संकाय। टेबल-टेनिस के एकल और युगल में पशुचिकित्सा और कृषि संकाय
के छात्र-छात्राओं के बीच मुकाबला होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के खेलकूद समन्वयक डॉ
नीरज कुमार ने दी।
No comments