Video Of Day

Latest Post

आईसीएल के राष्‍ट्रीय महासचिव बने झारखंड के अजय


रांची। आईसीएल राष्ट्रीय के राष्‍ट्रीय महासचिव झारखंड के अजय राय बनाए गए। संगठन की कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता के खिदिपुर स्थित मुख्यालय में संस्थापक अध्यक्ष अशोक भट्टाचार्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकारिणी के विभिन्न राज्य के प्रतिनिधि शामिल हुए।  राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिर्वाण भटाचार्य ने  मुख्य एजेंडा और संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही, विदेशी मामलों और भविष्य की योजनाओं पर नीतिगत निर्णय लिए जाने संबंधी मुद्दों पर बातचीत की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह और महासचिव चंद्र सिंह मेहरात द्वारा लगातार  संगठन विरोधी कार्य करने की जानकारी और सबूत मिलने पर उन्‍हें संगठन से निकाल दिया गया। संगठन के लेटर पैड का कही भी दुरुपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई का भी निर्णय लिया गया। 
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय राय को कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय महासचिव नियुक्ति किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सुब्रमण्यम (दिल्‍ली) और राष्ट्रीय सचिव दिनेश सोनी (झारखंड) को  बनाया गया। झारखण्ड हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्‍ला को विधि सलाहकार बनाया गया। दिल्ली सीजीएचएस के अध्यक्ष शशिकान्त शर्मा को दिल्ली आईसीएल का अध्यक्ष बनाया गया। चुने हुए पदधारियों का स्‍वागत फूल माला पहनाकर हुआ।
इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि पिछले पंद्रह साल से संगठन जुड़़कर काम कर रहे हैं। किसी के विश्‍वास को ठेस नहीं पहुंचने देंगे। संगठन को एक नई और मजबूत पहचान देने का प्रयास होगा। मौके पर पूर्व विधायक व आईसीएल के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष हरिराम, पूर्व विधायक सह राष्‍ट्रीय संगठन मंत्री राजेश रंजन, तलत प्रवीण, सरवरी बेगम, एटी पटोले, सोमेन सिंह चौधरी, उपेंद्र सिंह, शशिकांत शर्मा, वाई कुमार, राहुल रावत, माधो सिंह, राहुल चिता, देवानंद राय, के अमभोरे, जाकिर हुसैन, मो सद्दाम सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, तमिलनाडु, पांडिचेरी, ओडिशा, आंघ्र प्रदेश के प्रतिनिधि शामिल हुए।

No comments