Video Of Day

Latest Post

संस्‍था ने महिलाओं को पाठ्य सामग्री बांटी

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था जागो जमशेदपुर जागो की सदस्य श्रीमती संगीता शर्मा ने अपने पति स्व. अशोक शर्मा की बरसी मनाई। इस क्रम में संस्‍था के बैनर तले घरेलू महिला प्रौढ़ शिक्षा अभियान में  शिक्षा ले रही महिलाओं के बीच पाठ्य सामग्री, बैग व मिठाइयों का पैकेट बांटा। संस्था के अध्य्क्ष संजय कुमार विश्वकर्मा ने महिलाओं को बताया कि उनके स्कूल से जुड़ी जरूरतें समय-समय पर उपलब्ध कराते रहेंगे।
महिलाओं को रोजगार से भी जल्द से जल्द जोड़ दिया जाएगा। इसी तरह का स्कूल जमशेदपुर के हर एक क्षेत्र में खोला जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस अभियान का लाभ ले सके। कार्ययक्रम में अरबिंद देशबंधु, खालिद इकबाल, अमन शर्मा, मेहरूनिशा, ऋतु विश्वकर्मा, ऋतु शर्मा, रजनी राव, अनुष्का सिंह, इकबाल, नेहा श्रीवास्तव, चाणक्य वर्मा, विशाल सिंह भी मौजूद थे। नीतू शर्मा ने कार्ययक्रम का संचालन ओर धन्यवाद किया।

No comments