Video Of Day

Latest Post

तो पलट सकता है राज्यसभा चुनाव परिणाम


रांची। भाजपा ने चुनाव आयोग से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक अमित महतो के वोट की गिनती नहीं करने की मांग है। पार्टी का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया के बीच में श्री महतो को कोर्ट से सजा हुई। इस मामले को पार्टी न्यायालय में चुनौती देगी। पार्टी ने चुनाव आयोग से भी फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है। श्री महतो की वोट की गिनती नहीं करने संबंधी आयोग का फैसला होने पर राज्‍यसभा चुनाव का परिणाम पलट सकता है। यह सीट भाजपा की झोली में जा सकती है।

साहू ने 0.1 वैल्यू से जीते
जानकारी हो कि शुक्रवार को हुए राज्‍यभा चुनाव में धीरज साहू को 26 वोट मिले। भाजपा के दूसरे उम्मीदवार प्रदीप सोंथालिया को 25 मत मिले थे। दूसरी वरीयता की गणना के अनुसार सोंथालिया का आंकड़ा 25.99 तक पहुंचा। इसके बाद धीरज साहू ने 0.1 वैल्यू से जीत गए। श्री महतो ने यूपीए के उम्‍मीदवार को वोट किया है। उनकी वोट की गिनती नहीं होने पर श्री साहू के मतों का आंकड़ा उस अनुपात में कम होगा।

मासस विधायक नाराज
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बावजूद विपक्षी एकता पर सवाल उठने लगे हैं। अपने खिलाफ टीका टिप्पणी से मासस विधायक अरुप चटर्जी नाराज हैं। उन्‍होंने जेवीएम पर क्रॉस वोटिंग करने का आरोप लगाया। उसके एजेंट बंधु तिर्की की भूमिका पर भी सवाल उठाया। अपने वोट को सार्वजनिक करने के लिये सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।

No comments