Video Of Day

Latest Post

रामनवमी पर उड़ान ने की रामभक्तों की सेवा

रांची। जेसीआइ रांची उड़ान के सदस्यों ने रामनवमी पर रामभक्तों की सेवा की। संस्था ने रांची के मोदी हाईट्स के परिसर और पिस्का में सेवा कैंप लगाया। कार्यक्रम की बागडोर संतोष तुलस्यान और अनिता अग्रवाल ने संभाली। संस्था की तरफ से पूड़ी, हलवा, सब्जी, शरबत, बिस्कुट, चना और तरबूज बांटा गया। इस काम में संस्था की पूर्व सचिव बरखा गाड़ोदिया, नेहा गाड़ोदिया, उमा जैन, आशु सर्राफ ने समस्त सामग्री उपलब्ध करवायी। अध्यक्ष दीप्ति बजाज और सचिव भावना काबरा सहित पूजा जालान, खुशबू जैन, सारिका सिंह, उषा खेमका, सुमिता अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, कोमल रुगंटा, कोमल झुझुनवाला, विनीता आदि मौजूद थी।

No comments