Video Of Day

Latest Post

रामनवमी पर प्रभु श्याम का हुआ विशेष श्रृंगार

रांची। राजधानी के हरमू रोड स्थित निज मंदिर खाटू श्याम में श्री बाला जी महाराज का रामनवमी पर रविवार को श्रृंगार किया गया। श्री बालाजी को सवामनी भोग लगाया गया।
बडी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही श्री बालाजी को झंडा अर्पित कर पूजन करने के लिए दरबार में आने लगे थे। श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए काफी संख्या में कार्यकर्ता मंदिर में उपस्थित थे। वे श्रद्धालुओं को पूजन में सहायता करते रहे।
महामंत्री आनंद शर्मा ने बताया कि रामनवमी पर श्री श्याम मंदिर में बाबा को महास्नान कराया जाता है।

श्याम प्रभु का महास्नान     
श्री खाटू धाम की परंपरा का अनुसरण करते हुए रामनवमी पर श्याम प्रभु को महास्नान अशोक लडिया और आचार्य विजय भारद्वाज ने कराया। बाबा को नया बागां (वस्त्र) पहनाया गया। उसके बाद बाबा को रामनवमी का विशेष भोग लगाया गया। बाबा श्री श्याम की आरती की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह भोग बाबा को वर्ष में एक बार ही लगता है।
दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक हरमू रोड श्री श्याम मंदिर परिसर के बाहर से रामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का शीतल पेय जल, चना, तरबूज आदि वितरण कर स्वागत किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल रांची द्वारा यह किया गया। इस काम में हरि पेडीवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, रतन सिंघानियां, श्रवण ढाढनियां, श्याम सुन्दर शर्मा, विष्णु चौधरी, प्रवीण सिंघानियां, रोहित अग्रवाल, अशोक शर्मा, शैंकी केडिया, अमित शर्मा, अनिल नारनोली सहित महिला कार्यकर्ताओं और छोटे बच्चों ने सहयोग किया।

मंगलवार को संकीर्तन
मंगलवार को एकादशी संकीर्तन का आयोजन मंदिर में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक किया गया है।

No comments