मनोज चालक महासंघ के प्रदेश सलाहकार मंत्री और बिरेन्द्र बने कोषाध्यक्ष
लोहरदगा। झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ और
लोहरदगा आटो चालक मालिक संघ के संयुक्त बैठक रेलवे स्टेशन मे रंथु साहु की
अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इसका संचालन संतोष सोनी ने किया। मनोज साहु झारखंड
प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश सलाहकार मंत्री और बिरेंद्ररसाहू प्रदेश
कोषाध्यक्ष बनाये गए। चालकों ने माला पहनाकर और मिठाई बांट उनका स्वागत किया। मनोज
साहू ने कहा कि मुझ पर प्रदेश ने जो विश्वास किया है, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी को धन्यवाद
देता हूं। सभी चालकों का सहयोग हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मिलेगा। बिरेन्दर साहु
ने कहा एकजुटता बहुत जरूरी है।
जिला
अध्यक्ष रंथु साथु और संतोष सोनी ने कहा कि हमारे बीच के ऑटो चालक आज प्रदेश में
सलाहकार मंत्री बने। यह हम चालकों के लिए गर्व कि बात है। बैठक में संतोष वर्मा, गुड्डू साहु, अशोक
प्रजापति, नन्दू प्रजापति, भुवन
बर्मा, फिरोज अंसारी, सुहैल
अंसारी, जमुना सिंह, दिब्यकुमार
थापा, सुजीत लोहरा, संजय
महतो, अरूण महतो, अनुराग
तमेडा, गणेश साहु, टिंकू, राजेश, विजय
देवघरिया, शिव कुमार महतो, बजरंग, राजू, रवि
सहित अन्य चालक उपस्थित थे।


No comments