Video Of Day

Latest Post

कॉमनवेल्थ गेम्स: सिंधु ने किया भारतीय दल का नेतृत्व


ऑस्ट्रेलिया कैरारा स्टेडियम में हल्की बारिश के बीच 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हुई। ओपनिंग सेरेमनी की थीम हैलो अर्थ रखी गई। कार्यक्रम में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पार्कर पहुंचीं। नेशंस ऑफ परेड इस कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। इनमें 71 देशों के दलों ने परेड की। भारत का नंबर 38वां था। भारतीय दल का नेतृत्व 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली शटलर पीवी सिंधु ने किया। भारत ने 217 खिलाड़ियों का दल भेजा है, जो 10 खेलों में हिस्सा लेंगे। नरेंद्र मोदी ने भी एथलीट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा, "गोल्ड कोस्ट 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। हर भारतीय अपने देश का उत्साहवर्धन कर रहा है।

परेड ऑफ नेशंस में इन देशों ने लिया हिस्सा
यूरोपीय राष्ट्र:स्कॉटलैंड, साइप्रस, इंग्लैंड, जिब्राल्टर, गर्नजी, आइसले ऑफ मैन, जर्सी, माल्टा, नार्दर्न आइलैंड, वेल्स
अफ्रीकी राष्ट्र : बोत्सवाना, कैमरून, घाना, केन्या, लोसोटो, मालावी, मॉरीशस, मोजांबिक, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, सेशल्स, सिएरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका, स्वाजीलैंड, द गाम्बिया, यूगांडा, यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया, जाम्बिया
अमेरिकी राष्ट्र : बेलीजे, बरमूडा, कनाडा, फाल्कलैंड आइलैंड्स, गुआना, सेंट हेलेना, द बहामस
एशियाई राष्ट्र: बांग्लादेश, ब्रुनेई दारुसलाम, भारत, मलेशिया, पाकिस्तान, सिंगापुर, श्रीलंका
कैरेबियाई राष्ट्र: एंगुला, एंटिगुआ एंड बरबूडा, बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, द केमन आइलैंड्स, डोमिनिका, ग्रेनाडा, जमैका, मोंटसेराट, सेंट लूसिया, सेंट कीट्स एंड नेविस, सेंट विंसेट एंड द ग्रेनाडाइंस, त्रिनिदाद एंड टोबोगो, टर्क्स एंड कैकस आइलैंड्स
ओसियानाई राष्ट्र : कुक आइलैंड्स, फिजी, किरिबाती, नारू, न्यूजीलैंड, नीयू, नोरफॉक आइलैंड, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमोन आइलैंड्स, टोंगा, तुवालु, वानुतु, ऑस्ट्रेलिया

विदेश में भारत का सबसे बड़ा दल
ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड पांचवीं बार आयोजित हो रहे इन खेलों में 71 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारत की ओर से 217 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विदेश मे आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह अब तक का सबसे बड़ा दल है। ग्लासगो 2014 में गेम्स में भारत की तरफ से 215 खिलाड़ी शामिल हुए थे। भारत ने 2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक का अपना बढ़िया परफॉर्मेंस दिया था। तब उसने 38 गोल्ड समेत 101 पदक जीते थे। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक कुल 438 पदक जीत चुका है।

भारत छू सकता है 500 का आंकड़ा
 भारत के लिए ये कॉमनवेल्थ गेम्स खासे महत्वपूर्ण हैं। 2010 में अपनी मेजबानी में 101 मेडल जीतने वाला भारत 2014 में 65 मेडल ही जीत पाया। साथ ही मेडल टेबल में वह 16 साल बाद टॉप-4 से बाहर हो गया था। स्कॉटलैंड अपनी मेजबानी में हुए ग्लासगो गेम्स में चौथे स्थान पर रहा था और भारत को पांचवां स्थान मिला। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा पहले तीन स्थान पर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को चुनौती देना तो अभी भारत के लिए मुश्किल है। लेकिन, उसका स्कॉटलैंड को पीछे छोड़ना तय है। कनाडा को भी भारत कड़ी चुनौती देने में सक्षम है। भारत यहां कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में 500 मेडल का आंकड़ा छू सकता है। भारत ने अब तक 16 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेते हुए 155 गोल्ड समेत 438 मेडल जीते हैं। भारत को 500 का आंकड़ा छूने के लिए 62 पदकों की जरूरत है।

5 अप्रैल को 10 खेल में उतरेंगे भारतीय
बैडमिंटन: भारत Vs श्रीलंका, भारत Vs पाकिस्तान, भारत Vs स्कॉटलैंड (मिक्स्ड टीम)
वेटलिफ्टिंग:गुरुराजा (56 किग्रा), एस एम चानू (48 किग्रा), एम. राजा (62 किग्रा)
जिम्नास्टिक:राकेश पात्रा, योगेश्वर सिंह, आशीष कुमार (इंडिविजुएल ऑलराउंड और टीम)
हॉकी: भारत Vs वेल्स (महिला)
बास्केटबॉल: भारत Vs कैमरून (पुरुष)
बास्केटबॉल: भारत Vs जमैका (महिला)
साइक्लिंग (टीम परसुइट): एलीना रेजी, देबोराह हेराॅल्ड, मनोरमा देवी, अमृता रघुनाथ
साइक्लिंग (टीम स्प्रिंट): रंजीत सिंह, साहिल कुमार, सनुराज पी, मंजीत सिंह
साइक्लिंग (महिला टीम स्प्रिंट):देबोराह हेरॉल्ड, एलीना रेजी
स्वीमिंग:साजन प्रकाश और वीरधवल खड़े (50 मी. बटरफ्लाई), श्रीहरि नटराज (100 मी. बैकस्ट्रोक)। बॉक्सिंग, स्क्वॉश, टेबल टेनिस और लॉन बॉल के शुरुआती मुकाबले।
वेटलिफ्टिंग, साइक्लिंग, स्वीमिंग और जिम्नास्टिक में मेडल राउंड के मुकाबले भी होंगे।

No comments