Video Of Day

मौसम विभाग की चेतावनी, रहे सावधान

रांची। सावधान रहें। आने वाले दो से तीन घंटोंं में राज्‍य के कुछ जिलों का मौसम बदलेगा। ठनका भी गिर सकता है। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। हल्‍की और मध्‍यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में रांची, रामगढ़, बोकारो शामिल हैं।यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।

No comments