Video Of Day

Latest Post

कुछ घंटों में बदलेगा यहां का मौसम

रांची। आने वाले एक से तीन घंटोंं में राज्‍य के कई अन्य जिलों का मौसम भी बदलेगा। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

इन जिलों में गिरिडीह, धनबाद, दुमका,  बोकारो, जामताड़ा, देवघर, गुमला, लोहरदगा, रांची, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा, चतरा भी शामिल हैं। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।

No comments