Video Of Day

Latest Post

रांची प्रेस क्‍लब की कमेटी का शपथ ग्रहण 17 को

रांची। रांची प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह 17 जनवरी को होगा। समारोह रांची विश्‍वविद्यालय के आर्यभट्ट समाभागर में शाम चार बजे से होगा। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास मुख्‍य अतिथि होंगे। जानकारी हो कि कमेटी के सदस्‍यों ने पिछले दिनों सीएम से मुलाकात कर समारोह में आने का न्‍योता दिया था। इसे उन्‍होंने स्‍वीकार कर लिया था। कमेटी के अध्‍यक्ष राजेश कुमार सिंह और सचिव शंभूनाथ चौधरी बने हैं। उपाध्‍यक्ष सुरेंद्र सोरेन, संयुक्‍त सचिव आनंद कुमार और कोषाध्‍यक्ष प्रदीप कुमार सिंह चुने गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी में दस सदस्‍य हैं। 

No comments