Video Of Day

Latest Post

ठंड से एक की मौत

धनबाद। गोविंदपुर प्रखंड के देवली आदिवासी टोला निवासी (50) रामकृष्ण मुर्मू की ठंड के कारण मौत हो गई। वे ग्राम पूजा करने के लिए शनिवार को वर्गीडीह गया था। घर लौटने में रात हो गई। ठंड के कारण वह बीच रास्ते में गिर गया। उसके साथ किसी के नहीं होने के कारण वह नहीं उठ पाया और उसकी मौत हो गई। मृतक के पत्नी सुमित्रा मुर्मू ने कहा कि रात में काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में सुबह गांव के स्कूल के समीप गली में मृत पड़ा मिला। मृतक ग्राम पूजा के साथ दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के पांच पुत्री है। जिसमें तीन पुत्री की शादी हो चुकी है। वह अत्यंत गरीब था। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शांतिराम रजवार ने परिजनों को पारिवारिक लाभ दिलाने का अश्वासन दिया।

No comments