Video Of Day

Latest Post

मौसम का यू टर्न, कांके फिर 1 डिग्री

रांची। मौसम ने यू टर्न ले लिया है। कांके का न्‍यूनतम तापमान फिर 1.0 डिग्री के करीब हो गया है। बीते दो दिनों से न्‍यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्यिस से अधिक दर्ज किया जा रहा था। ऐसा लगने लगा था कि अब सर्दी से निजात मिलने वाला है। अचानक पारा में अत्‍याधिक गिरावट आने से पुरानी वाले हालात लौट आए हैं। वातावरण में कनकनी बढ़ गई है। सर्दी का अधिक एहसास हो रहा है।

जनवरी तक रहेगी सर्दी
बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के मौसम विज्ञान एवं पर्यावरण विभाग के अध्‍यक्ष डॉ ए वदूद के अनुसार 15 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा 4.2 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है। तेज गति से हवा चलने के कारण वातावरण में ठंढ़ ज्‍यादा महसूस की जा रही है। डॉ वदूद के अनुसार झारखंड में सर्दी का प्रभाव आम तौर पर 31 जनवरी तक रहता है।

शहर का तापमान अधिक
वैज्ञानिकों के मुताबिक कांके क्षेत्र की तुलना में रांची शहर का तापमान आम तौर पर तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहता है। शहर में अबादी का अधिक दबाव है। घर पास-पास बने हुए हैं। कांके में वातावरण खुला हुआ है। अपेक्षाकृत कम आबादी है। यह क्षेत्र तीन तरह से नदी से भी घिरा हुआ है। इसका असर तापमान पर पड़ता है। 

1 comment: