Video Of Day

Latest Post

आओ हाथ मिलाये के टैलेंट हंट से प्रतिभा आ रही सामने

रांची। सामाजिक संस्‍था आओ हाथ मिलाये ने हेसाग हटिया के डॉन बोस्को स्कूल में 15 जनवरी को टैलेंट हंट प्रतियोगिता की। इसमें 48 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चे अपने-अपने विद्यालय स्तर पर जीत कर आये थे। इस प्रतियोगिता में भाषण, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस, ड्रामा, रंगोली का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जून माह से चल रही है। अब तक 218 विद्यालय शामिल हो चुके है। इस प्रतियोगिता के आयोजन के पीछे संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज मे फैली कुरीतियों को कम करना है। साथ ही, विभिन्न सामाजिक,  आर्थिक, भाषा के बच्चों को एक प्लेटफार्म पर लाना और उनमें प्रतियोगिता की भावना पैदा करना है। उन्‍हें मोटीवेट करना है।
संस्था पिछले चार सालों से विभिन्न सामाजिक काम कर रही है। संस्था रिसर्च स्कॉलर द्वारा चलाई जा रही है। संस्था की शुरुआत नाजिश हसन, विभा गुप्ता ने की थी। बच्चों की प्रतियोगिता के कई विषय थे। मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना , किसानों की स्थिति, जंक फूड  और ग्लोबल वार्मिंग था।
संस्था द्वारा और पांच जोनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। फरवरी में स्टेट लेवल की प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम में जिंदगी यूनिट से रमजान कुरैशी,  अली अजहर, इरफान राजा, अभिषेक कुमार, स्वेता सिंह, विद्यालय से फादर नजरूस टोप्पो ने कहा कि लीडर एक दिन में पैदा नहीं होते। लोगों के अथक प्रयास, परिश्रम, लगातार प्रयास से लीडर पैदा होते हैं। एजुकेशन पार्टनर गलिपम्स द हेरा से सादिया फरहीन, सुषमा सिंह, सना जीनत, साबिक़ा ज़ीनत। आओ हाथ मिलाये संस्था से अध्यक्ष नाजिश हसन, सचिव विभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष शादाब आलम और सोनिका सुमन सहित अभिवावक एवं बच्चे उपस्थित थे। बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
ग्रुप 1
भाषण में पहली एडलिन तिर्की संत फ्रांसिस हरमू रांची, दूसरी दिव्या शर्मा फिरायालाल पब्लिक स्कूल, विवेक कुमार फिरायालाल पब्लिक स्कूल
रंगोली में पहली स्नेहा कुमारी संत लुइस हरमू,  दूसरी पूर्णिमा रानी संत लुइस हरमू, सिद्धि पाल संत लुइस, साधना कुमारी डॉन बोस्को, तीसरी खुशबू संत जोसफ
ड्राइंग में पहला प्रीति कुमारी संत जोसफ हरमू, दूसरा पिंकी कुमारी संत लुइस तथा श्रुति तिग्गा संत लुइस  कार्मेल स्कूल, तीसरी रोहित संत कुलदीप हरमू
ड्रामा में पहला आकाश कुमार संत लुइस, आनंद कुमार, चितरंजन कुमार, सूरज कुमार, स्नेहा कुमारी।
दूसरा हर्षिका भारती संत फ्रांसिस, सेजल तिग्गा, एडलिन तिर्की, मैकु चाल्स हेम्ब्रम।
तीसरा सुगंधा मिंज संत लुइस,  श्रुति शिखा, अलीशा खलखो, पिंकी कुमारी, शिवम कुमार।
फैंसी ड्रेस में पहली आस्था खलिंग फिरायालाल पब्लिक स्कूल, दूसरी सुरभि मिंज संत लुइस, तीसरी संध्या कुमारी संत लुइस तथा तन्नू कुमारी संत कुलदीप
ग्रुप 2 में
भाषण पहला रिया भारद्वाज संत  फ्रांसिस हरमू, दूसरा जेफरी हंस डॉन बोस्को,  तीसरी पवन कच्छप डॉन बोस्को।
ड्राइंग पहली दीपंकर घोष संत फ्रांसिस,  दूसरा विवेक कुमार संत फ्रांसिस और अर्पणा बारला फिरायालाल स्कूल, तीसरा अभिजीत डे संत फ्रांसिस हरमू।
रंगोली पहला प्रेरणा कच्छप डॉन बोस्को, दूसरा जूही डॉन बोस्को, तीसरा अफ्शा परवीन संत कुलदीप हरमू।
ड्रामा पहला तुषार शर्मा संत फ्रांसिस,  आयुष शर्मा दूसरा रिया घोष संत कुलदीप, मधु कुमारी खुशी सिंह तीसरा दिलचंद कुमार डॉन बोस्को निर्भय कुमार

फैंसी ड्रेस पहला आशीष होरो डॉन बोस्को, दूसरा रिया घोष संत कुलदीप, तीसरा माकु चालसी हेम्ब्रम संत फ्रांसिस

No comments