गणतंत्र दिवस पर बड़ा आतंकवादी हमला की साजिश, जामा मस्जिद इलाके में छिपे हैं 3 आतंकी, हाई अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर बड़ा आतंकवादी हमला करने की साजिश का पता चला
है। सुरक्षा एजेंसियों को जामा मस्जिद इलाके में 3 आतंकियों के छिपे होने
की खबर मिली है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एक कॉल इंटरसेप्ट करने के बाद दिल्ली पुलिस को
इनपुट भेजा है। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में तीन
संदिग्ध छिपे हुए हैं। ये तीनों 26 जनवरी को किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक
में हैं।
इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक, जामा मस्जिद इलाके में छिपे तीनों संदिग्ध आतंकवादी अफगान मूल के हैं और पश्तो भाषा में बात करते हैं। खुफिया एजेंसियों को यह भी पता चला है कि इन तीनों को जम्मू कश्मीर के पुलवामा से दिशा-निर्देश मिल रहा है। सूचना के अनुसार यह आतंकवादी पाकिस्तान के आतंकी कैंप में ट्रेंड हैं। स्पेशल सिक्योरिटी मीटिंग के दौरान भी इस इंटेलिजेंस इनपुट पर चर्चा की गई। इस इनपुट पर लगातार दिल्ली पुलिस की स्पेशल की टीम के अलावा तमाम जांच ऐजेंसियां जांच पड़ताल में तेजी से जुट गई हैं।

No comments