सेंट्रल बैंक के कार्यपालक निदेशक आज रांची दौरे पर
रांची। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक पी रमण मूर्ति 15 जनवरी को रांची दौरे पर आ रहे हैं। उक्त अवसर पर पटना अंचल के आंचलिक प्रबंधक एमके बजाज भी उपस्थित रहेंगेः
उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य 25 जनवरी से 31 मार्च 2018 तक सेन्ट्रल बैंक द्वारा चलाए जा रहे 'रिकवरी मिशन' का 16 जनवरी को शुभारंभ करना है। इसके बाद वे पटना अंचल के सभी 6 क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
वे दोनों राज्यों में बैंकिंग व्यवसाय को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं में दिए गए लक्ष्यों पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे। श्री मूर्ति 15 जनवरी को ग्राहकों के साथ मुलाकात करेंगे। यह जानकारी बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबंधक एके बाड़ा ने दी।

No comments