Video Of Day

Latest Post

पकड़ा गया 7 साल की मासूम 'जैनब' का हत्यारा, बलात्कार के बाद कर दी थी निर्मम हत्या

नई दिल्ली।  पड़सी देश पाकिस्तान में एक मासूम बच्ची जो सिर्फ महज़ 7 साल की थी जिसका नाम जैनब था और ये यह पाकिस्तान के क़सूर जिले में रहनेवाली थी। इस लडकी के माँ-बाप उमरा करने मक्का-मदीना गए हुए थे गत मंगलवार को यह बच्ची अपने घर से अचानक लापता हो गयी थी और बहुत ढूँढने पर भी इसका सुराग़ नहीं मिला था।

बीते दिनो मंगलवार के दिन लापता होने वाली इस सात साल की ज़ैनब की लाश उनके घर से दो किलोमीटर दूर एक कूड़े के ढेर में मिली थी। पाकिस्तान के पंजाब सूबे के कसूर ज़िले की पुलिस का कहना था कि बच्ची का रेप करने के बाद क़त्ल किया गया था।

काफी वक्त गुजर जाने के बाद जैनब के हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला था। इसके बाद पाकिस्तान पुलिस ने CCTV वीडियो फुटेज के आधार पर एक स्केच जारी कर दिया था इसकी मदद से इस हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसको गिरफ्तार करने के बाद बड़ी मुश्किल से इसको पुलिस अपने वाहन में डाला सकी, क्योंकि लोग इसके खून के प्यासे हो रहे थे अगर कुछ मिनटों की भी देरी की जाती तो यह भीड़ इस दरिंदे को जान से मार देती, हालांकि उसका चेहरा भीड़ ने नोच नोच कर लहूलुहान कर दिया था। इस घटना के बाद पाकिस्तान के कई इलाकों में लोग हिंसक हो उठे थे जिनके साथ पुलिस की भी झड़प हुई थी और इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे शिकारियों में से भी हो गई थी।

No comments