Video Of Day

Latest Post

अपनी हरकतों से बाज आए 'पाक' नहीं तो सुधार देंगे: आर्मी चीफ

नयी दिल्ली। 70वें आर्मी दिवस के मौके पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने जवानों के जज्बें को सलाम करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अपनी हरकतों से बाज आ जाओ वरना छोड़ेंगे नहीं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को सुधर जाने की नसीहत भी दी।

आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान हमे मजबूर न करें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने पाक सेना पर घुसपैठियों की मदद करने का आरोप भी लगाया। आर्मी दिवस के मौके पर बिपिन रावत ने सेना के जवानों को मेडल्स से सम्मानित किया।

बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करता रहा है। हालांकि सेना हर चुनौती के लिए तैयार है। गौरतलब हैं कि सोमवार को ही पाक की ओर से उरी में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों को मार गिराया था।

No comments