Video Of Day

Latest Post

विधायक भानु प्रताप शाही ने शहीद बनिहार बेदी पर श्रद्वान्जली अर्पित किया

गढ़वा। जिले के केतार प्रखंड के भगवान घाटी मे नवजवान संघर्ष मोर्चा के द्वारा आठवीं बार श्रद्वान्जली सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी सुप्रीमो सह विधायक भानु प्रताप शाही शहीद बनिहार के परिजनों तथा अपने दर्जनों समर्थक के साथ  सर्वप्रथम शहीद बनिहार बेदी पर श्रद्वान्जली अर्पित किया। इस मौके पर भानु प्रताप शाही ने कहा कि शहीद को हम तब तक याद करेंगे जबतक हर खेत मे पानी और पलायन नहीं रोक लेंगे।

उन्होंने कहा कि विधायक बनने के पूर्व मैं खुद बिजली देखने विश्वकर्मा पूजा के दिन भवनाथपुर जाते थें। आज हर गांव मे बिजली पहुंचाया। उन्होंने कहा कि गरीब को सताने वाले अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांध लें, भवनाथपुर विधान सभा मे रहना है तो नवजवान संघर्ष मोर्चा की भाषा बोलना होगा दूसरी भाषा बर्दास्त नहीं की जाएगी। हम छेडते नहीं और छेड़ने वालों को छोड़ते नहीं, मै जेल स्पेस्लिस्ट हूँ। मेरे उपर विरोधियों ने 56 मुकदमा करवाया, पर गरीबो के लिए लड़ाई लड़ना नहीं छोड़ा। विरोधियों मे दम है तो अपनी पार्टी बनाकर हम से लड़ लो। हमनें चारों ओर विकास ही विकास किया। विरोधीयो के द्वारा एक भी कार्य नहीं सिर्फ झूठ और जाति पाती की राजनीति की जाती है।

कार्यक्रम मे देवकी महावीर होमियोपैथिक मेडिकल कालेज,वनांचल एजुकेशनल, एण्ड वेलफेयर के द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया.साथ ही खिचड़ी और कम्बल वितरण किया गया.श्रद्धान्जली सभा की अध्यक्षता कन्हैया प्रसाद ,संचालन लक्ष्मण राम ने किया। जबकि मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव,विशाल कुमार,थाना प्रभारी लक्ष्मण राम,नंसमो के भगत दयानंद यादव ,कबूतरी देवी,बबलु पटवा,अनिल चौबे, सुदर्शन सिंह, गणेश सिंह, रहीमुद्दीन फंकार,विक्रमा सिंह, धीरज जयसवाल, रामपवन राम,मनोज फौजी,ब्रह्मदेव प्रसाद, नागेंद्र प्रजापति, विश्वनाथ प्रसाद आदि मौजूद थें।

No comments