झारखंड छात्र मोर्चा ने रांची में जरुरतमंदों को कंबल दिया
रांची। झारखंड छात्र मोर्चा ने रांची शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर जरूरतमंदों के बीच सोमवार को कंबल बांटा। मोर्चा के छात्र नेता तनुज खत्री और महानगर अध्यक्ष मनीष साहू ने इसका नेतृत्व किया। सदस्य रांची शहर के कचहरी चौक, अलबर्ट एक्का चौक, चर्च रोड, स्टेशन रोड में जरुरतमंदो के बीच गये। भारी ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया।
छात्र नेता तनुज खत्री ने कहा की कंबल वितरण के दौरान हमने पाया की रांची शहर के मुख्य जगहों पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं थी। जबकि रांची में ठंढ़ चरम पर है। छात्र मोर्चा का दल कंबल लेकर काली मंदिर जरूरतमंदों के पास पहुंचा। वृद्ध महिला को कंबल दिया। उन्होंने तुरंत आभार जताया।
छात्र मोर्चा का ये कार्यक्रम बढ़ती ठंड को देखते हुए आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में राम कुमार, जैकी कुमार, राकेश वर्मा, पप्पू सिंह, कुंदन सिंह मख्य रूप से मौजूद थे।

No comments