शारदा फाउंडेशन ने बिरसा विद्यालय में किया पतंग महोत्सव
रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में पतंग महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव के दौरान बच्चों को पारंपरिक खेल के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि पतंग उड़ाने का इतिहास हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। अब यह परंपरा धीरे धीरे लुप्त होती जा रही हैं। अब बच्चे मोबाइल पर खेलना ज्यादा पसंद करते हैं। इस परंपरा को बनाए रखने के लिए शारदा फाउंडेशन ने बच्चों के बीच इस तरह का जागरुकता कार्यक्रम हमेशा करता है।
इस अवसर पर राजीव रंजन, आशुतोष द्विवेदी, रंजना रंजन, स्कूल की प्राचार्य मंजू रानी डे समेत छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
इस अवसर पर राजीव रंजन, आशुतोष द्विवेदी, रंजना रंजन, स्कूल की प्राचार्य मंजू रानी डे समेत छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

No comments