Video Of Day

Latest Post

बच्‍चों को बाइक या स्‍कूटी से स्‍कूल भेजने वाले अभिभावक हो जाए सवाधान: डीटीओ

धनबाद। अपने बच्चों को बाइक और स्कूटी से स्कूल भेजने वाले अभिभावक हो जाये सावधान क्यूंकि अगर अब आपके बच्चे बाइक या स्कूटी चला कर स्कूल जाते हुए पकड़े गए तो उनपर धनबाद डीटीओ की गाज गिरेगी। जी हां डीटीओ ने विशेष अभियान चलाया गाड़ियां चला कर स्कूल आने वाले छात्र छात्राओं को पकड़ा और हिदायत देकर उनके अभिभावकों को बुलाया। हालांकि चेतावनी देकर फिलहाल के लिए छोड़ दी गई।

 इस विशेष अभियान में डीटीओ ने कुल 70 गाड़ियां पकड़ी और सभी स्कूली छात्र छात्राओं को जम कर फटकार लगाई। डीटीओ ने बताया कि स्‍कूली छात्र खुद गाड़ियां चला कर स्कूल पहुंचते है। जिससे की कई जगहों पर दुर्घटना घट चुकी है। स्कूली बच्चे नाबालिग होते है और यातायात नियम और कानून के अनुसार कोई भी नाबालिग गाड़ियां नहीं चला सकते है। वहीं डीटीओ ने बताया कि आगे भी इस तरह का अभियान लगातार चलाया जायेगा।

No comments