आयुष चिकित्सक संघ का गठन, डॉ पंकज बने प्रदेश अध्यक्ष
रांची। अनुबंधित आयुष चिकित्सा संघ
का गठन किया गया है। डॉ पंकज मेहता प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। अनुबंधित आयुष
चिकित्सकों की एक बैठक नामकुम के सिदरौल स्थित मां कलावती होम्योपैथिक मेडिकल
कॉलेज परिसर में हुआ। उसी में संगठन के गठन का निर्णय हुआ। हज़ारीबाग
के चौपारण में पदस्थापित चिकित्सक डॉ पंकज मेहता को संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
किया गया।
ये हैं अन्य पदधारी
डॉ प्रवीण भारती को उपाध्यक्ष, डॉ निशांत कुमार मोदी को मुख़्य
सचिव, डॉ विक्रम सम्राट को सचिव, डॉ
तुलिका रोबा तिर्की को कोषाध्यक्ष, डॉ सुबोध कान्त चौबे को
प्रवक्ता, डॉ निगार तरन्नुम को मीडिया प्रभारी, डॉ अनुराधा शर्मा को मुख़्य सलाहकार बनाया गया। डॉ रवि कान्त पाण्डेय, डॉ
विवेक कुमार मिश्रा, डॉ जितेश कुमार मुंडा, डॉ वर्षा, डॉ नूतन गिरी को प्रदेश
कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। डॉ उरोज़ ज़रीन को साउथ छोटानागपुर प्रमंडल का संयोजक, डॉ मेराजुल इस्लाम को उतरी
छोटानागपुर प्रमंडल का संयोजक, डॉ आफताब को साउथ छोटानागपुर प्रमंडल का संरक्षक, चुना गया। बैठक में मुख्य अतिथि
झारखंड होम्योपैथिक आर्गेनाइजेशन के सचिव डॉ अरविंद तिवारी और रामजी यादव थे।
राज्य में 418 चिकित्सक
पिछले वर्ष झारखंड स्वास्थ्य मिशन
समिति द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत झारखंड में 741 आयुष
चिकित्सकों की नियुक्तियां का विज्ञापन निकाला गया था। इसमें 418 आयुष
चिकित्सक चयनित हुए थे। चयनित चिकित्सकों को राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापना की गई
है। नियुक्ति के एक माह बाद चिकित्सकों ने अपने संघ का गठन किया है। प्रदेश
अध्यक्ष डॉ पंकज मेहता ने कहा कि आयुष चिकित्सकों की बेहतरी के लिए संघ प्रयास
करेगा। सभी चिकित्सक ईमानदारीपूर्वक राज्य की स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के
लिए दिन -रात अपना योगदान दे रहे हैं।


No comments