पतंगबाजी से शुरू हुआ स्थापना दिवस कार्यक्रम
रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण रांची द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 34 वें स्थापना दिवस के तहत नौ दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। इसकी शुरुआत पतंगबाजी से 14 जनवरी को हुई।
अग्रसेन पथ स्थित नानी एनक्लेव में पतंगबाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मनोरंजन के साथ साथ मंच सदस्यों ने मकर संक्रांति का त्योहार भी मनाया।सचिव अनु पोद्दार ने कहा कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं है। प्रतियोगिता में उनका बढ़-चढ़कर योगदान रहता है। महिलाएं आज पतंग के साथ-साथ आकाश को भी छू रही है।
मौके पर अध्यक्ष नेहा पटवारी, कार्यक्रम संयोजिका विनीता सिंघानिया, सपना सिंघानिया, सीमा अग्रवाल, चंदा अग्रवाल, मनीषा लोहिया, कविता सोमानी सहित सभी सदस्य मौजूद थी।



No comments