प्रेमसंस मोटर्स का चौथा वर्कशॉप कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया में खुला
रांची। मारूति सुजुकी के अधिकृत
विक्रेता प्रेमसंस मोटर्स का चौथा वर्कशॉप कोकर इंडस्ट्रीयएल एरिया में खुला। रविवार
को इसकी शुरुआत सीएमडी पुनीत कुमार पोद्दार, पंकज पोद्दार और डायरेकटर
अवध पोद्दार ने पूजा अर्चना और हवन कर किया। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप अत्याधुनिक
उपकरणों से लैस और विश्वस्तरीय है। श्री पोद्दार ने कहा कि ग्राहकों के सपोर्ट के
कारण यह संभव हो पाया है। कंपनी ग्राहक देवो भव: के सिद्धांत पर चलती है। ग्राहकों
की सेवा के लिए अत्याधुनिक विश्वस्तरीय आधारभूत संचरचना उपलब्ध कराई गई है। आधुनिक
उपकरणों से सुसज्जित, पूर्ण रूप से प्रशिक्षित
और प्रोफेशनल टीम यहां है। ग्राहाकों की उत्कृष्ट सेवा के लिए आरामदायक वातानुकूलित
कस्टमर लाउंज, मसाज चेयर उपलब्ध
है।
श्री पोद्दार ने बताया
कि कंपनी के वर्कशॉप को मारूति सुजुकी द्वारा कई उत्कृष्ट अवार्ड दिए गए हैं। यहां
सालाना 60 हजार ग्राहकों को सेवा प्रदान
किया जा रहा है। प्रेमसंस मोटर्स का वर्कशॉप रांची में कांके रोड, नामकुम इंस्ट्रीयल एरिया, तुपुदाना इंडस्ट्रीयल एरिया में है। चौथा कोकर
इंस्ट्रीयल एरिया में खुला। मौके पर सर्विस हेड पंकज जैन, कस्टमर केयर मैनेजर सुप्रियो गोस्वामी, रूस्तम जमशेद, आयुष,
राजेश राणा, निर्मल आदि मौजूद थे।

No comments