Video Of Day

Latest Post

मोबाइल बना बच्चे की मौत की वजह, जंगल से मिली लाश

बोकारो। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तारमी गांव में बीती रात एक 13 वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आया। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी भी नाबालिग है और हत्या की वजह मोबाइल फोन की चाहत मानी जा रही है। दरअसल, बच्चे के पास एंड्रॉयड फोन रेडमी नोट फोर था। आरोपी इस फोन को बच्चे से किसी तरह अपने पास लेना चाहता था। बच्चा बीते शुक्रवार से गायब था। रविवार की रात बच्चे की लाश मिलने के बाद घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक की पहचान नीतेश गिरी के रूप में की गई। आरोपी ने शुक्रवार की शाम नीतेश की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव जंगल में फेंक दिया था। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है और उसने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार की शाम नीतेश को वो अपनी बाइक से ले गया। इसके बाद तारमी के एक घने जंगल मे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

 नीतेश के घर नहीं पहुचने पर उसके पिता प्रमोद गिरी ने चंद्रपुरा थाना में लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने नीतेश के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो पता चला, उसके दोस्त (आरोपी) ने ही उस फोन से कहीं कॉल किया था। पुलिस उसके पास पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर नीतेश का शव रविवार की रात जंगल से क्षत-विक्षत हालत में बरामद कर लिया। पुलिश ने शव को पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। नीतेश गुंजरडीह बिनोद बिहारी सरस्वती शिशु मंदिर की 7वीं क्लास का स्टूडेंट था।

No comments