जेसीआई रांची उड़ान ने बुजुर्गों संग मनाई मकर संक्रांति
रांची। जेसीआई उड़ान के सदस्यों ने मकर संक्राति का पावन पर्व पर बुजुर्गों के साथ मनाया। अध्यक्ष दीप्ती बजाज संस्था के सदस्यों के साथ बरियातू स्थित ओल्ड एज होम गई। वहां बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर नए साल के प्रथम पर्व का आगाज किया। अध्यक्ष ने बताया कि जेसीआई उड़ान सदैव ही समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और प्रेम प्रदर्शित करता रहा है।
इस अवसर पर संस्था की ओर से घेवर, रसगुल्ला, चूड़ा, तिलकुट आदि का वितरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में रूबी जैन, संतोष तुलस्यान, भावना काबरा, संगीता शर्मा सहित सदस्य शामिल थीं।

No comments