Video Of Day

Latest Post

पंचायत समिति सदस्य ने वितरण किया 100 कम्बल

भंडरा/लोहरदगा। जिले के भंडरा प्रखण्ड अंतर्गत भौंरो पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी वार्ड सदस्य जगजीवन उराँव व मुनी देवी के द्वारा ग्राम पंचायत भौंरो में 100 कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल का वितरण गरीब,असहाय एवं जरूरत मंद लोगो को दिया गया। मौके पर कम्बल पाकर ग्रामीणों में हर्ष देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि कम्बल मिलने से ठंढ के मौसम में उन्हें ठंढ से बचने में सहायक होगा। इधर पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी ने कहा कि गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि समय से गरीब लोगों को कम्बल मिलना जीवन रक्षक का काम करेगा।

No comments