रांची और कामाख्या के बीच डायरेक्ट रेल सेवा शुरू
रांची। रांची और कामाख्या के बीच रेल से सफर करने वालें यात्रिओं के लिए अच्छी खबर है। इस रूट के लिए पुनः डायरेक्ट रेल सेवा शुरू होगी।
रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है की रांची - कामाख्या - रांची के बीच पुनः ट्रेन परिचालन तीन फरवरी से शुरू होगा। ट्रेन नंबर 15662 (कामाख्या रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस) कामाख्या रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन रांची पहुचेंगी। यह ट्रेन शनिवार को कामाख्या से 12 बजे रात्रि चलेगी और 26.30 घंटे बाद दूसरे दिन दोपहर 2.30 बजे रांची पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 15661 (रांची कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस ) चार फरवरी को रांची से कामाख्या के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन कामाख्या पहुंचेगी। यह ट्रेन रविवार को रांची से रात्रि 8.30 बजे चलेगी और 26.10 घंटे बाद दूसरे दिन रात्रि 10.40 बजे कामाख्या पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों का परिचालन आसनसोल जयचंडी पहाड़ भोजूडीह महुदा चंद्रपुरा रूट से होगा। मालूम हो की चंद्रपुरा धनबाद के बीच जमीन के अंदर कोयले खदान में आग लग जाने के कारण इस रूट में ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था।
नोट : रेलवे ने विज्ञापन जारी कर ट्रेन चलने की जानकारी दी है परन्तु अभी समय सारिणी नहीं बताया है. यह समय सारिणी जोहार रांची ने आपको रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बताया है.

No comments